News


सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि : फैन आयुष ने पूजा और हवन का किया आयोजन

मुम्बई. बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। उनकी पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके एक ज़बर्दस्त फैन आयुष और उनकी मां ने मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के लिए पूजा और हवन का आयोजन किया. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए आयोजित श्रद्धांजलि समारोह मे सुशांत की तस्वीरों के सामने फूल अर्पित किए गए. पंडित जी ने वेद मंत्रों से पूजा कराई.
 
हर वर्ष सुशांत सिंह के लिए पूजा करवाते आ रहे आयुष ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को किसने मारा है, यह सवाल है हमारा. मैं उनका बहुत बड़ा फैन रहा हू. सुशांत सिंह अपने फैन को फॅमिली मानने थे. आज ही के दिन एक हीरा हमसे छीन लिया गया है. उनकी बहन अमेरीका मे हैं इस लिए वह नहीं आ सकीं."
 
बहुत इमोशनल अंदाज मे आयुष ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत को मैं रोज याद करता हूं। उनकी फिल्में, उनके किरदार, उनके डायलॉग और उनके गीत मन मस्तिष्क में बसे हुए हैं. मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे वह आज भी हमारे इर्दगिर्द हैं। मेरे साथ साथ उनके सभी फैंस चाहते हैं कि उन्हें इन्साफ मिले. उनके जैसा जिंदादिल इंसान कभी खुदकुशी नहीं कर सकता. उनका कत्ल हुआ है और मैंने संकल्प लिया है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, हम हर वर्ष ऐसे ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते रहेंगे."
 
आयुष की माता ने कहा कि उनका बेटा आयुष सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर हर साल पूजा करवाता है। अभिनेता भले ही अब इस जहान में नहीं हैं मगर वह करोड़ों दिलों में अब भी जिंदा हैं। उनकी फ़िल्में लोगों को हमेशा उनकी याद दिलाती रहेंगी.
 


Related Articles


Most Viewed