मुम्बई. फ्रेंडशिप डे के अवसर पर फिल्म जगत की मशहूर म्युज़िक डायरेक्टर और सिंगर चांद साधवानी ने अपना नया गाना "दोस्ती" रिलीज किया है जो दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते को दर्शा रहा है. दोस्ती के ज़ज्बात को पेश करने वाले इस गाने को चांद साधवानी ने कंपोज किया है जबकि खुद चांद साधवानी और आमिर शेख ने खूबसूरती से गाया है. गीतकार अतीक इलाहाबादी ने इस के शब्द लिखे हैं. गाने की रिकॉर्डिंग कृष्णा ऑडियो मे की गई. म्युज़िक प्रोग्रामर मनोज नेगी हैं. आमिर शेख ने गीत को मिक्स और मास्टर किया है. आमिर शेख ने इसमे रैप लिखा और गाया है जबकि आमिर शेख ने वॉयस ओवर भी किया है. यह गीत चांद साधवानी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसके वीडियो को एक कॉन्सेप्ट के रूप में प्रस्तुत किया गया है. चांद साधवानी इस वीडियो सॉन्ग की प्रोड्यूसर भी है.
चांद साधवानी अपने इस लेटेस्ट गीत को मिल रही अद्भुत प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं. उनका कहना है कि 'दोस्ती' जैसा कुछ नहीं. फ्रेंडशिप डे के मौके पर पेश है मेरा नया गाना 'दोस्ती'. जब अच्छे दोस्त साथ हों, तो मुश्किलें आसान हो जाती हैं। मुश्किल समय में काम आने वाला ही सच्चा दोस्त होता है। आइए, 'दोस्ती' गाने के साथ इस मौके का जश्न मनाएं।
मैं 'दोस्ती' गीत से जुड़ी टीम का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ आमिर शेख, मनोज नेगी और गीतकार अतीक इलाहाबादी का."
"सौ मर्तबा", "तू मेरा है", "जान-ए-अदा", यारा, सोना सोना प्यार, ऐ जिंदगी, "तन्हाई" और "लहरें" की कामयाबी के बाद उनका नया गाना दोस्ती भी संगीत प्रेमियों द्वारा खूब सराहा जा रहा है. कई साल से ओरिजिनल गाने क्रिएट कर रहीं चांद साधवानी अपने नए गीत को मिल रहे शानदार रेस्पांस से बहुत खुश हैं.
पिछले साल से चांद साधवानी के ओरिजिनल गीत बड़ी संख्या में लगातार रिलीज हो रहे हैं. इस साल तो जैसे उनके गानों की बहार छाइ हुई है जिससे म्युज़िक इंडस्ट्री के साथ साथ फिल्म जगत के आसमान पर भी चांद साधवानी का नाम झिलमिला रहा है. संगीत और गायकी के प्रति उनके जुनून ने ओरिजिनल म्युज़िक पसंद करने वाले के दिलों मे उनकी एक खास जगह बना दी है.
"नारी शक्ति सम्मान 2026" से सम्मानित चांद साधवानी के म्युज़िक वीडियो "तू ही तो था" ने मिलियन में व्यूज हासिल किए हैं. उनके गाने "लापरवाह" को टी सीरीज ने रिलीज किया था. उनका गीत "दिल आज है" भी काफी पॉपुलर हुआ. चांद साधवानी का रोमांटिक सांग "मेरे साथ चल" और सौ मर्तबा भी ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुआ जिसे लाखों लोगों ने देखा है. उनके भक्ति गीत भी लोगों को पसंद आते है. उनका गाना "जो मिले हैं पल" भी हिट गीतों की लिस्ट में शामिल है. म्युज़िक डायरेक्टर के रूप मे चांद साधवानी ने हिंदी फिल्म 'जाने क्यों दें यारो', मराठी फिल्म 'शॉर्टकट', बंगाली फिल्म 'स्ट्रीटलाइट', छोटो मेमसाहब व 'ट्रोई', बंगाली अलबम 'सिग्नेचर', इंडिपॉप 'सुन' सहित ढेर सारे गीतों को अपनी सुरीली धुनों से सजाया है। सिंगर कंपोज़र चांद साधवानी एक मल्टिटैलेंटेड पर्सनालिटी हैं. वह मुम्बई के रीना मेहता कॉलेज मे आयोजित सिंगिंग कंपटीशन मे जज भी थीं. साथ ही वह कई स्टोर लॉन्च पर मुख्य अतिथि के रूप में भी हाज़िर होती हैं. चांद साधवानी के जल्द ही कई और प्रोजेक्ट्स भी आने वाले हैं.