News


सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त, ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे भी रहीं उपस्थित

मुम्बई.  8 फरवरी 2026. भारतीय टेनिस क्रिकेट को नई ऊंचाई तक ले जाने वाली टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे बनाए गए हैं. ठाणे में ITCSF की पहली वार्षिक जेनरल मीटिंग और प्रेस कांफ्रेंस मे मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे उपस्थित हुए. इस अवसर पर मीनाक्षी शिंदे
(मा. महापौर ठाणे शिवसेना ठाणे जिल्हा महिला संघटक) और मंदार केणी नगर सेवक भी अतिथि के तौर पर हाजिर थीं. सभी को स्टेज पर सम्मानित किया गया. उसके बाद ITCSF के लोगो का अनावरण किया गया. 
डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे  (एमपी) ने सभी राज्यों के अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र दिया. हरियाणा से रवि कुमार गाबा, दिल्ली एनसीआर से हेमंत बनियाल, उत्तर प्रदेश से अर्पित चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश से प्रदुम्न प्रताप गोहल, महाराष्ट्र (जोन 1) से दीपक पवार,  महाराष्ट्र (जोन 2) से राकेश पवार, गुजरात से वनराजसिंह गोहिल, पूर्वांचल (यूपी) से पीयूष श्रीवास्तव, उत्तराखंड से सुरेश राणा, बिहार से चंदन यादव, पश्चिम बंगाल से अरिंदम धर, तमिलनाडु से श्री शफ़ी आर, राजस्थान से राकेश शर्मा, छत्तीसगढ़ से ईशान भंडारी और गोवा से उस्मान शेख एवं दुबई से आरिफ खान को  नियुक्ति पत्र सौंपा गया. 
 
डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे  (एमपी) ने अपने संबोधन में कहा कि मैं यहाँ सभी राज्यों से आए  फेडरेशन के अध्यक्षों का  ठाणे मुम्बई मे दिल से स्वागत करता हूँ. आईपीएल की तरह टेनिस क्रिकेट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. बहुत सारे लोग इस खेल से जुड़ रहे हैं. मुझे लगता है कि टेनिस क्रिकेट को प्रोफेशनल फार्मेट का रूप देने की जरुरत है. आज हर खिलाड़ी को आईपीएल में जगह मिलना संभव नहीं है इसलिए टेनिस क्रिकेट के मुकाबले अधिक से अधिक होने चाहिए. टेनिस क्रिकेट के माध्यम से बहुत सारे नए टैलेंट को मौका मिलेगा उनका करियर बनेगा और उन्हें अपना हुनर दिखाने का बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा. सभी के सहयोग से टेनिस क्रिकेट को एक अलग लेवल पर ले जाने की दिशा में काम होगा. जब ऑल पार्टीज की मीटिंग होती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी एमपी से कहते हैं कि खेलकूद स्पर्धा को अपने अपने क्षेत्र मे बढ़ावा दिया जाए. जिससे आने वाले समय में वे प्रोफेशनल लेवल पर भी खेल सकते हैं. आज हर घर का बच्चा क्रिकेटर बनने का सपना देखता है. क्रिकेट में इतनी संभावना है कि हर कोई इसी खेल से जुड़ना चाहता है. आज हमने एक बेहतरीन नई शुरुआत कर दी है. टेनिस क्रिकेट को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए हम सब जी जान से लग गए हैं. मैंने सभी राज्यों के अध्यक्ष से भी बातचीत की. टेनिस क्रिकेट को और मजबूत एवं बड़ा कैसे कर सकते हैं इस बारे मे चर्चा की. हमारी सरकार ने प्रो गोविंदा किया जो साल मे एक बार खेला जाता था उसे प्रोफेशनल रूप हमारी सरकार ने दिया. कबड्डी को भी प्रोफेशनल बनाया गया उसी प्रकार टेनिस क्रिकेट को भी एक बडा प्लेटफार्म बनाना है.
 


Related Articles


Most Viewed