मुम्बई. भारत की पहली महिला प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रमोटर सना सूरी द्वारा आयोजित SBP3 के Faceoff में सभी मुक्केबाजो में ग़ज़ब का जोश नजर आया. मुंबई के द क्लब मे हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 28 मार्च को होने जा रहे एसबीपी3 के ग्रांड फाइनल की सारी तैयारी दिखाई दी. मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 मार्च को होने वाले भव्य समारोह के सेलेब्रिटी गेस्ट सोनू सूद होंगे. इस फेस ऑफ के अवसर पर प्रोफ़ेशनल बॉक्सर ताहिर खुरम, को फाउंडर सोहम पाटिल और पीयूष पाटिल, बॉक्सर मंजोत, पिंकी, जसकर्ण सिंह सहित दर्जन भर बॉक्सर उपस्थित थे. स्पॉन्सर अमित पाटिल फेस ऑफ पर मौजूद नहीं थे मगर सना सुरी और उनके पति बॉक्सर ताहिर खुरम ने उनका दिल से आभार जताया.
फेस ऑफ के इस खास मौके पर सना सुरी ने कहा कि एसबीपी जल्द ही इंटरनेशनल स्तर तक जाएगी. ईरान से कई बॉक्सर आने वाले थे उनके टिकट हो गए थे उन्हें साइन किया गया था मगर मौजूदा युद्ध के कारण वे नहीं आ सके लेकिन SBP 4 या 5 मे हम ईरान के बॉक्सर को अवश्य बुलाएंगे. SBP3 मे कई विदेशी मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं और वे लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं."
विख्यात मॉडल, टेलीविज़न अभिनेत्री, इन्टरनेट सेंसेशन सना सूरी ने आगे कहा कि कई लोग चाहते थे कि SBP3 का आयोजन न हो, हालात मेरे खिलाफ थे मगर नारी शक्ति कभी हार नहीं मानती मुझे कुछ अच्छे लोगों का साथ मिला और हम 28 मार्च को फाइनल मुकाबले के लिए तैयार हैं. SBP3 मे दो महिला मुक्केबाज का सामना होगा. जल्द ही कुछ इंटरनेशनल महिला बॉक्सर भी हम से जुड़ेगी. हमारा इवेंट लोग लाइव देख सकेंगे और ये मुक्केबाजी को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा."
इस फेस ऑफ पर मुक्केबाज ताहिर भी उत्साहित नजर आए. उन्होने कहा कि सभी फाइटर को मैंने ही कास्ट किया है. मेरे अपोजिट एक इंटरनेशनल बॉक्सर हैं लेकिन मेरा दावा है कि 3 राउंड मे मैं गेम फिनिश करूंगा. मैं इसके स्पॉन्सर अमित पाटिल, सोहम पाटिल और पीयूष पाटिल को शुक्रिया कहूँगा जिन्होंने इस खेल को बढ़ावा देने के लिए अपना सहयोग दिया है. SBP3 मे 2 नेशनल मेडलिस्ट खेलेंगे हर्ष और नीरज. इसमे हिस्सा लेने वाले सभी बॉक्सर रियल फाइटर हैं. कोई मैदान छोडकर भागने वालों में नहीं हैं. इस महा मुकाबले के लिए बॉक्सर की सुरक्षा के नजरिये से 4 एम्बुलेंस का इंतजाम किया गया है. स्पॉट पर भी डॉक्टर्स होंगे, अस्पतालों से भी बात हो गई है अगर किसी को चोट लगती है तो तुरन्त उन्हें इलाज के लिए ले जाया जाएगा."
SBP 3 से जुड़े पीयूष पाटिल ने कहा कि सोनू सूद एक रियल स्टार हैं, उनकी मौजूदगी फ़ाइनल मुकाबले के लिए बड़ी बात होगी और उम्मीद है कि वह मुक्केबाज और मुक्केबाजी को प्रोत्साहित करेंगे. उन्हें SBP3 मे लाने मे अमित पाटिल का बड़ा योगदान है."
गौरतलब है कि सना सूरी भारत की ऐसी पहली और एकमात्र महिला हैं जो प्रोफेशनल मुक्केबाजी की प्रमोटर हैं. स्नाइपर बॉक्सिंग प्रमोशन (SBP) की फाउंडर और सीइओ सना सूरी के पति ताहिर खुरम एक प्रोफेशनल बॉक्सर हैं जो अपने दमदार फाइटिंग स्टाइल और रिंग में अपनी जबरदस्त मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। वह हाई-इंटेंसिटी फ़ाइट और मज़बूत नॉकआउट एबिलिटी के लिए मशहूर हैं. वह अपने देश अफगानिस्तान का रिप्रेज़ेंटेशन करते हैं और इंटरनेशनल प्रोफ़ेशनल बॉक्सिंग इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं जहां उनके हाथो में भारत और अफगानिस्तान दोनों के झंडे होते हैं.
SBP3 जियो टीवी, हैथवे सहित 8 चैनल्स पर लाईव प्रसारित किया जाएगा.