मुंबई: अभिनेता और मॉडल विन्न मोदगिल मनोरंजन जगत में लगातार अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहे हैं। फिल्मों से लेकर ओटीटी, डिजिटल प्रोजेक्ट्स और विज्ञापनों तक, विन्न मोदगिल अलग-अलग माध्यमों में विविध किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विन्न मोदगिल की प्रमुख आगामी फिल्म ‘आर्टिकल 25’ है, जिसमें वह आमिर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उन्हें दिग्गज अभिनेता यशपाल शर्मा के साथ स्क्रीन साझा करने का अवसर मिला है। फिल्म में राजगोपाल अय्यर, शक्ति कुमार और सुशील पराशर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्मों के साथ-साथ विन्न मोदगिल डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वह ‘रैंकर्स’ और ‘द एक्सीडेंटल इंजीनियर्स’ जैसी परियोजनाओं से जुड़े हैं। ‘रैंकर्स’ में वह शेट्टी सर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं ‘एकदंत’ में उन्होंने राशिद की मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि ‘बेरहम सनम’ उनकी लघु-फिल्म परियोजनाओं में शामिल है।
विन्न मोदगिल ने विज्ञापन और ब्रांडेड मनोरंजन के क्षेत्र में भी काम किया है। उनके प्रोजेक्ट्स में एमएमटीसी-पैम्प, फ्री फायर, फिनो बैंक, अमूल छाछ और द ग्रेट खली के साथ पंजा लीग शामिल हैं। उनकी आगामी विज्ञापन परियोजनाओं में फर्लेंको, एम.एस. धोनी के साथ फ्री फायर और वावाडा जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
लुधियाना, पंजाब से मुंबई तक का सफर तय करने वाले विन्न मोदगिल आज लगातार नए अवसरों और चुनौतीपूर्ण किरदारों की तलाश में हैं। अभिनय, डिजिटल मनोरंजन और विज्ञापन के अलग-अलग क्षेत्रों में उनका बढ़ता काम उनके सफर को खास बनाता है और आने वाले समय में उनके नए प्रोजेक्ट्स का दर्शकों को इंतजार रहेगा।
- Gaazi Moin