अयोध्या से 30 किमी की दूरी पर गोंडा जिले के मनकापुर में स्थित टिकरी जंगल में सांप बिच्छु के बीच रात में हुई पूरी शूटिंग
बॉलीवुड में थ्रिलर फ़िल्मों का अपना क्रेज रहा है और अगर ऐसी फ़िल्मों का संगीत भी अच्छा हो तो सोने पे सुहागा वाली बात हो जाती है. ऐक्टर से निर्माता बने रोहित राजावत की थ्रिलर हिन्दी फ़िल्म 'डियर हसबैंड' (Dear Husband) का ट्रेलर मुम्बई में लॉन्च किया गया. शूटिंग सेंस के बैनर तले बनी फिल्म के निर्देशक धर्मेंद्र कुमार और कहानी, पटकथा एवं संवाद लेखक अजीत गोस्वामी हैं. 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म का ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन ए वन सिने क्रिएशन प्रोडक्शन, बालकिशन श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है.
फिल्म में अजीत गोस्वामी, पूर्णिमा शर्मा, रोहित राजावत, धर्मेंद्र कुमार, विश्वजीत माइती और सतीश त्रिपाठी ने मुख्य किरदारों को निभाया है. फिल्म का संगीत रोहित दुबे, जय मेहता, देवरथ शर्मा, अभय त्यागी ने कंपोज किया है.
फिल्म का ट्रेलर दमदार है जिसमें एक बेहतरीन कहानी को ड्रामा, एक्शन, थ्रिल और म्युज़िक के ताने बाने से बुना गया है. फिल्म के तीन गाने भी स्क्रीन पर दिखाए गए जिन्हें सभी ने पसंद किया. एक होली गीत भावनात्मक रिश्ता ब्यान करता है तो "खो जाना" बेहद रोमांटिक गीत है वहीँ "रंग तेरा" होली के बैकग्राउंड में रंगा हुआ एक प्यारा सा प्रेम गीत है.
अभिनेता से निर्माता बने रोहित राजावत ने कहा कि ये मेरी पहली फिल्म है हालांकि इससे पहले वेब सीरीज बना चुका हूं. अलग फिल्म है और इसमें मेरा कैरेक्टर भी अतरंगी है. यूपी में फिल्म की शूटिंग हुई पूरी टीम उत्तर प्रदेश से है. नए कलाकार हैं मगर सभी अभिनय की बारीकियां सीखे हुए हैं. मुख्य अभिनेत्री पूर्णिमा शर्मा ने फ़िल्मों में काफी काम किया है. नए कलाकारों का ये एक प्रयास है. उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी."
कहानी एक छोटे से शहर के रहने वाले सीधे सादे लड़के की है जो सिया से प्यार करने लगता है। वह वादा करता है कि शहर में जाकर नौकरी करेगा और फिर सेटल होकर वापस आएगा। सिया वफ़ादारी से इंतज़ार करती है, जबकि उसके पिता उसे ताने मारते रहते हैं कि लड़के ने उसे छोड़ दिया है। होली पर, लड़के को आखिरकार नौकरी मिल जाती है मगर उसके बाद ट्विस्ट आता है जो बहुत ही थ्रिल मोड़ ले लेता है.
डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि फिल्म को पूरा करने में रात दिन काम करना पड़ा. प्रेमी प्रेमिका की एक निशानी के लिए कैसे हालात से लड़ता है. फिल्म इस बारे में है.
लेखक और ऐक्टर अजीत गोस्वामी ने कहा कि गांव का सीधा सादा लड़का किस प्रकार लूटपाट करने वालों के चक्कर में पड़ जाता है ये फिल्म इस बारे में है. चूंकि मैंने स्क्रिप्ट भी लिखी है इसलिए मुझे इसकी कहानी पे भरोसा है. नार्मल लड़का अजीब परिस्थितियों में फंस जाता है एक सर्वाइवल स्टोरी है अपनी जान की बाजी लगाकर वह किस तरह गुंडों का मुकाबला करता है ये स्क्रीन पर देखना बहुत ही थ्रिल से भरपूर अनुभव होगा. फिल्म मे इमोशन, ड्रामा और एक्शन सब कुछ है. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला मे स्थित असली टिकरी जंगल में रात के समय में इसकी शूटिंग हुई. 30 दिनों की शूटिंग में हम लोग सिर्फ 60 घंटे सोये होंगे."
ऐक्टर सतीश त्रिपाठी ने इंस्पेक्टर की भूमिका की है. उन्होने कहा कि शूटिंग चुनौतियों भरी रही. जंगल में सांप बिच्छू के ख़तरों को झेलते हुए हमने शूटिंग की. रोज रात के दो ढाई बजे अचानक लाइट बंद हो जाती थी, कुछ तो था उस जगह में. थ्रिलर और एडवेंचर से भरा सफ़र यादगार रहा.
फ़िल्म 'डियर हसबैंड' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. निर्माता और ऐक्टर रोहित राजावत अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.
- Gaazi Moin