मुंबई: शोर-शराबे वाले गीत-संगीत के बीच एक ऐसी ग़ज़ल "इश्क़ इबादत" रिलीज़ हुई है जो आपकी रूह को सुकून देगी। पंछी जालौनवी और ऑडियो करी ओरिजिनल्स की प्रस्तुति 'ग़ज़ल कैफ़े सीरीज़ (सीज़न 1)' द्वारा पेश की गई "इश्क़ इबादत" एक दिल को छू लेने वाली ग़ज़ल है।
इस ग़ज़ल के गायक मशहूर बॉलीवुड सिंगर विपिन अनेजा हैं, जो दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सिंगर भी हैं। इसके अल्फ़ाज़ लिखे हैं गीतकार गाज़ी मोइन ने जबकि संगीत से सजाया है रफ़ीक़ राजा ने। यह ग़ज़ल Spotify सहित सभी प्रमुख म्यूज़िक प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। साथ ही यह गज़ल ऑडियो करी म्युज़िक के यूट्यूब चैनल पर भी सुनी जा सकती है.
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'रा.वन', 'दस', 'कैश' सहित कई फिल्मों के ब्लॉकबस्टर गाने लिखने वाले मशहूर गीतकार पंछी जालौनवी ने अपनी म्यूज़िक कंपनी ऑडियो करी म्यूजिक के माध्यम से यह शानदार ओरिजिनल शो "ग़ज़ल कैफ़े सीरीज़" शुरू किया है। शो ने पहले सीज़न में ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है। हंगामे वाले संगीत के दौर में ऑडियो करी ने ग़ज़ल कैफ़े सीरीज़ शुरू करके एक बेहतरीन पहल की है।
पिछले 16 वर्षों से म्यूज़िक कंपनी ऑडियो करी के द्वारा 900 से ज्यादा गाने रिलीज़ हो चुके हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पंछी जालौनवी नए सिंगर, कंपोजर और गीतकारों को भी लगातार मौके देते रहे हैं। हर सप्ताह "ग़ज़ल कैफ़े सीरीज़" में एक नई ग़ज़ल श्रोताओं के लिए पेश की जाती है और आने वाले हफ्तों में कुछ और बेहतरीन ग़ज़लें इस शो में रिलीज़ होने वाली हैं।
गीतकार गाज़ी मोइन (Gaazi Moin) ने बतौर गीतकार इंडस्ट्री में काफी सराहनीय काम किया है। 'सौ मरतबा', 'तू मेरा है', 'थप्पड़', 'तू ही तो था', 'सोना सोना प्यार', 'शब', 'तन्हाई', 'लहरें', 'मेरे साथ चल' और "अलविदा" उनके लिखे हिट गीतों में शामिल हैं।