मुंबई: संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर चांद साधवानी का नया म्यूजिक वीडियो "इश्क़दारियां" रिलीज हो गया है। दिल को छू लेने वाले इस सूफी रोमांटिक गीत के ऑडियो को पहले ही दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल चुका है, और अब इसका वीडियो भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।
इस खूबसूरत गीत को चांद साधवानी ने स्वयं कंपोज किया है और चांद साधवानी और आमिर शेख ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। इसके भावपूर्ण बोल गीतकार गाजी मोइन ने लिखे हैं। गाने की रिकॉर्डिंग कृष्णा ऑडियो में की गई है, मिक्स-मास्टर आमिर शेख ने किया है और इसकी प्रोड्यूसर खुद चांद साधवानी हैं। यह गीत चांद साधवानी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
अपने इस गाने को मिल रही अद्भुत प्रतिक्रिया से उत्साहित चांद साधवानी ने कहा, "मैं 'इश्क़दारियां' से जुड़ी पूरी टीम का, विशेष रूप से आमिर शेख और गीतकार गाजी मोइन का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।"
उल्लेखनीय है कि "सौ मर्तबा", "तू मेरा है", "जान-ए-अदा", "यारा", "सोना सोना प्यार", "ऐ जिंदगी", "तन्हाई", "लहरें", "दोस्ती" और "अलविदा" जैसी सुपरहिट गीतों के बाद "इश्क़दारियां" भी संगीत प्रेमियों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। पिछले एक साल से चांद साधवानी लगातार अपने ओरिजिनल गीतों की बहार ला रही हैं, जिससे न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि फिल्म जगत में भी उनका नाम रोशन हो रहा है।
"नारी शक्ति सम्मान 2026" से सम्मानित चांद साधवानी का म्यूजिक वीडियो "तू ही तो था" मिलियंस व्यूज पार कर चुका है। टी-सीरीज़ द्वारा रिलीज उनका गाना "लापरवाह", "दिल आज है", रोमांटिक सांग "मेरे साथ चल" और "सौ मर्तबा" ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं। उनके भक्ति गीत और "जो मिले हैं पल" जैसे गाने भी हिट लिस्ट में शामिल हैं।
म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में चांद साधवानी हिंदी फिल्म 'जाने क्यों दे यारो', मराठी फिल्म 'शॉर्टकट', बंगाली फिल्म 'स्ट्रीटलाइट', 'छोटो मेमसाहब' व 'ट्रोई', बंगाली एल्बम 'सिग्नेचर' और इंडिपॉप 'सुन' सहित कई प्रोजेक्ट्स को अपनी धुनों से सजा चुकी हैं। एक मल्टी-टैलेंटेड पर्सनालिटी के तौर पर वह रीना मेहता कॉलेज में आयोजित सिंगिंग कॉम्पिटिशन में जज के रूप में और कई स्टोर लॉन्च में मुख्य अतिथि के रूप में भी नजर आती हैं। जल्द ही उनके कई और बड़े प्रोजेक्ट्स दर्शकों के सामने आने वाले हैं।