Bollywood


फ़िल्म "लव ऐंड घोस्ट" के ट्रेलर लांच पर पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल, निर्देशक श्रीपती मिश्रा, प्रोड्यूसर गौरव मिश्रा, कलाकार अजीत पंडित, मधुलग्ना दास, उर्मिला शर्मा

मुम्बई.  बॉलीवुड मे हॉरर फ़िल्मों के चलन के बीच अब एक और प्यार भरी हॉरर फ़िल्म "लव ऐंड घोस्ट" जल्द आने वाली है. निर्देशक श्रीपती मिश्रा और प्रोड्यूसर गौरव मिश्रा की इस फिल्म का दमदार ट्रेलर मुम्बई के इंपा थिएटर में भव्य रूप से लॉन्च किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में कॉमेडियन सुनील पाल भी मौजूद रहे. इस अवसर पर फिल्म के हीरो अजीत पंडित, अभिनेत्री मधुलग्ना दास, उर्मिला शर्मा भी उपस्थित थीं. 
 
चीफ गेस्ट कॉमेडियन सुनील पाल ने फिल्म के ट्रेलर को बहुत पसन्द किया और इस फ़िल्म की सफ़लता के लिए पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होने कहा कि निर्देशक श्रीपती मिश्रा के साथ उनकी गहरी मित्रता रही है वह जितने अच्छे डायरेक्टर हैं उतने ही अच्छे इंसान भी हैं. 
 
निर्देशक श्रीपती मिश्रा ने कहा कि हमने हॉरर कहानियो से इंस्पायर होकर ये फिल्म बनाई है. उत्तराखंड के देहरादून मे पूरी फिल्म शूट की. मैं अपनी फिल्म मे अच्छी लोकेशन को बहुत महत्व देता हूँ इसलिए हमने देहरादून की वादियों मे इसे फ़िल्माया. मैं हमेशा कुछ अलग करना चाहता हूं. ये फिल्म भी दूसरी हॉरर फ़िल्मों से अलग है. 25-30 साल से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं. इसलिए वह तमाम अनुभव काम आए. हॉरर फिल्म को बनाने मे सबसे बड़ी चुनौती ये होती है कि वीएफएक्स मे बहुत समय लगता है. 
एहसान खान फिल्म मे एक तांत्रिक की महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. फिल्म मे 2 गाने हैं. सभी कलाकारों ने बड़ी मेहनत और शिद्दत से काम किया है. रात के 3 बजे तक शूटिंग हुई है."
 
फिल्म के नायक अजीत पंडित ने कहा कि सभी ने बहुत मेहनत से फिल्म बनाई है. मेरा किरदार ऐसा है जिसपर आप को कभी प्यार आएगा तो कभी गुस्सा भी आएगा. वह आपको कभी सही तो कभी गलत लगेगा. यही इस कैरेक्टर की खासियत है. फिल्म मे सस्पेंस थ्रिल और भूत भी है मुझे उम्मीद है जिस तरह ट्रेलर को पसन्द किया जा रहा है उसी तरह फिल्म को सिनेमाघरों मे सराहा जाएगा."
 
साउथ मे कई फ़िल्में कर चुकी नायिका मधुलग्ना दास इस बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को काफी भाग्यशाली मानती हैं. उन्होने निर्माता निर्देशक का आभार जताया कि उन्हें इस रोल के लिए सेलेक्ट किया गया. हमने फिल्म के कुछ दृश्य पानी के अंदर और कुछ पहाड़ों पत्थर पे शूट किए हैं जो बेहद चुनौतियों भरे थे. मुझे आशा है कि दर्शकों को फिल्म अच्छी लगेगी. 
 
अभिनेत्री उर्मिला शर्मा ने  हीरोइन की मां की भूमिका की है. उन्होने देहरादून में शूटिंग को काफी एंजॉय किया. 
 
प्रोड्यूसर गौरव मिश्रा ने रूद्राक्ष मूवीज ऐंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले  लव ऐंड घोस्ट को प्रेजेंट किया है. उन्होने कहा कि फिल्म प्रॉडक्शन मे उन्हें काफी समय से रुचि रही है. जब लेखक निर्देशक श्रीपति मिश्रा ने मुझे इसका कॉन्सेप्ट सुनाया तो मैं प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका और इसके निर्माण में लग गया. नायिका मधुलग्ना दास के माध्यम से मैं डायरेक्टर से मिला था. हम उनके साथ एक और फिल्म "असली चेहरा" भी बना रहे हैं जिस के डायरेक्टर भी वही हैं. 
 
बी एल फिल्मस ऐंड टीवी प्रॉडक्शन के सहयोग से रत्ना श्री फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म लव ऐंड घोस्ट के निर्माता गौरव मिश्रा, अनंत सिंह,  क्षत्रपति मिश्रा और प्रदीप सिंह है. इपी शिव नारायण रावत, चंद्रमोहन पांडेय, संगीतकार केशव आनंद, गीतकार वर्षा सक्सेना, लाइन प्रोड्यूसर संजय मैथानी, डीओपी उमेश चंद राय, एक्शन डायरेक्टर इरफान खान हैं. फिल्म मे अजीत पंडित, मधुलग्ना दास, एहसान खान, उर्मिला शर्मा, मोहित पांडे, कौशल शर्मा, शिवनारायण रावत और कुलदीप असवल ने अभिनय किया है. फिल्म जल्द सिनेमाघरों मे रिलीज की जाएगी.
 


Related Articles


Most Viewed