News


तीन बार कान्स रेड कार्पेट पर चल चुकीं अभिनेत्री कोमल ठक्कर ने पवई में ALF NOVA एस्थेटिक स्किन क्लिनिक का उद्घाटन किया

कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर तीन बार वॉक करने वाली पहली गुजराती अभिनेत्री कोमल ठक्कर ने गुरुवार को पवई के हिरानंदानी गार्डन्स स्थित ALF NOVA एस्थेटिक स्किन क्लिनिक का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, उद्यमियों तथा मुंबई के सामाजिक और व्यावसायिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
 
इस क्लिनिक की स्थापना कंसल्टिंग एस्थेटिक फिजिशियन, कॉस्मेटोलॉजिस्ट, ट्राइकोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अलिफिया रिज़वी ने की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अलिफिया रिज़वी ने एकीकृत एस्थेटिक और वेलनेस सेवाओं की बढ़ती मांग तथा लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
 
उद्घाटन समारोह में शिवाज सैलून के शिवराम भंडारी, मैग्नेट पब्लिशिंग के संस्थापक एवं सोसाइटी अचीवर्स मैगजीन के प्रकाशक अशोक धामणकर, बिल्डर डॉ. अख्तर रिज़वी तथा रिज़वी एजुकेशन सोसाइटी की निदेशक एडवोकेट रुबीना रिज़वी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन में भाग लिया और डॉ. अलिफिया रिज़वी को शुभकामनाएं दीं।
 
इस अवसर पर कोमल ठक्कर ने कहा, “आज के तेज़ रफ्तार दौर में आत्मविश्वास और व्यक्तित्व की प्रस्तुति का महत्व बढ़ गया है। आधुनिक एस्थेटिक क्लिनिक लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं डॉ. अलिफिया रिज़वी को इस पहल के लिए बधाई देती हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”
 
गुजराती सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं कोमल ठक्कर Aa To Prem Chhe, Kasoombo, Hameer और Sanghvi & Sons जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वर्ष 2022, 2023 और 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी उपस्थिति ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
 
एडवोकेट रुबीना रिज़वी ने कहा, “डॉ. अलिफिया ने ALF NOVA को स्थापित करने के लिए अथक मेहनत की है। यह क्लिनिक एस्थेटिक मेडिसिन के प्रति उनके समर्पण और लोगों को आत्मविश्वास से भरने की सोच का प्रतीक है।”
 
डॉ. अलिफिया रिज़वी ने कहा कि लोग अक्सर त्वचा, बालों और अन्य वेलनेस संबंधी जरूरतों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है। “हमने ऐसा वातावरण तैयार करने का प्रयास किया है जहां लोगों को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर पेशेवर तरीके से उपलब्ध हो सकें,” उन्होंने कहा।
 
पवई के हिरानंदानी गार्डन्स स्थित गेटवे प्लाज़ा में शुरू हुआ यह क्लिनिक त्वचा, बाल, एस्थेटिक और वेलनेस से जुड़ी विभिन्न सेवाएं प्रदान करेगा।

- Gaazi Moin


Related Articles